ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अजमेर डिस्कॉम तकनीशियन 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,पॉली हाउस बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस।

By Shubh Bhaskar · 04 Jul 2026 · 23 views
अजमेर डिस्कॉम तकनीशियन 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार,पॉली हाउस बिजली कनेक्शन के नाम पर मांगी थी घूस।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अजमेर- राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की इंटेलिजेंस इकाई ने अजमेर डिस्कॉम के एक तकनीशियन को पॉली हाउस के लिए बिजली कनेक्शन जारी करने की एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी किशनगढ़ स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में कार्यरत तकनीशियन प्रथम बबलेश कुमार शर्मा है। एसीबी मामले में अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
एसीबी महानिदेशक गोविन्द गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि ग्राम ढसूक स्थित अपनी कृषि भूमि पर पॉली हाउस के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन करने के बाद उससे रिश्वत मांगी गई।
व्हाट्सएप कॉल पर मांगी रिश्वत
शिकायत के अनुसार, 23 जून को किशनगढ़ स्थित कार्यालय में परिवादी से पहले 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई। बाद में 25 जून को तकनीशियन बबलेश कुमार शर्मा ने व्हाट्सएप कॉल कर ऑनलाइन भुगतान करने को कहा और रकम मिलते ही कनेक्शन जारी कराने का भरोसा दिया।
फोनपे से ट्रांसफर होते ही एसीबी ने दबोचा
एसीबी के उपमहानिरीक्षक नारायण टोगस के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन कराया गया, जिसमें 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद बिछाए गए जाल में जैसे ही परिवादी ने आरोपी के फोनपे खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए, एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही कॉल रिकॉर्ड, ऑनलाइन लेन-देन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
जैसलमेर में पटवारी भी रिश्वत लेते गिरफ्तार
इधर,जैसलमेर जिले में भी एसीबी ने बड़ी कार्यवाही करते हुए नाचना उपनिवेशन विभाग के पटवारी लखबीर यादव को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पटवारी सरकारी कार्य करने के बदले रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने ट्रैप कार्यवाही कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube