ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीमनगर ढिकोला में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन अवैध खनन रोकने गए लोगों पर JCB से हमला, बजरी माफिया की धमकियों से दहशत

By Shubh Bhaskar · 04 Jul 2026 · 10 views
भीमनगर ढिकोला में चारागाह भूमि पर अतिक्रमण, ग्रामीणों ने SDM को सौंपा ज्ञापन
अवैध खनन रोकने गए लोगों पर JCB से हमला, बजरी माफिया की धमकियों से दहशत

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-ग्राम पंचायत ढिकोला के भीमनगर गांव में राज्य सरकार द्वारा गायों व मवेशियों के लिए आरक्षित चारागाह भूमि पर अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपखंड अधिकारी शाहपुरा के समक्ष पहुंचे और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
क्या है मामला:
भीमनगर की चारागाह भूमि पर पिछले कुछ समय से कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। यहीं से अवैध खनन कर सैकड़ों ट्रैक्टर मिट्टी चुराकर बेची जा चुकी है। जगह-जगह गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि भूमि को पूरी तरह समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
JCB से हमला, थाने में रिपोर्ट:
ग्रामीणों ने बताया कि जब वे अवैध खनन रोकने गए तो उन पर JCB से हमला किया गया। इसकी रिपोर्ट शाहपुरा थाने में दी गई थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
धमकियों का आरोप:
ज्ञापन में बताया गया कि बजरी माफिया द्वारा फोन पर ग्रामवासियों को धमकियां दी जा रही हैं। इसकी भी शिकायत की गई है। चारागाह में गांव के सभी मवेशी चरते व बैठते हैं। अतिक्रमण से पशुओं के सामने चारे का संकट खड़ा हो गया है।ग्रामीणों की मांग:
ग्रामवासियों ने पुलिस प्रशासन के जरिए तत्काल अतिक्रमण हटाने व अवैध खनन रोकने की मांग की है।
ज्ञापन देने पहुंचे प्रमुख लोग:
देवीलाल मीणा, महादेव जाट, सुरेश जाट, जीता मीणा, मुकेश वैष्णव, बंशीलाल मीणा, दिनेश प्रजापत, कालू मीणा, नंद मीणा, रेखा देवी मीणा, सुरता मीणा, सीता वैष्णव, इंदिरा मीणा, सीमा प्रजापत, शांति प्रजापत, दुर्गा बेरवा, कलोल बेरवा, बदाम देवी, भील बेरवा, शांति मीणा सहित सैकड़ों महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित थे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube