NCR का दायरा बढ़ा, राजस्थान के ०5 जिले पूरी तरह शामिल,कोटपूतली-बहरोड़ का आंशिक क्षेत्र भी शामिल।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
32 views
NCR का दायरा बढ़ा, राजस्थान के ०5 जिले पूरी तरह शामिल,कोटपूतली-बहरोड़ का आंशिक क्षेत्र भी शामिल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर- केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सीमा में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए राजस्थान के कई क्षेत्रों को शामिल करने की अधिसूचना जारी की है।
नई अधिसूचना के अनुसार अलवर,खैरथल-तिजारा, भरतपुर और डीग जिलों को पूर्ण रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में शामिल कर लिया गया है। इसके अलावा कोटपूतली-बहरोड़ जिले की बहरोड़,बानसूर,नीमराना, मांडण और नारायणपुर तहसीलों को भी NCR का हिस्सा बनाया गया है।
हालांकि, कोटपूतली, विराटनगर और पावटा तहसीलों को इस अधिसूचना में NCR क्षेत्र से बाहर रखा गया है।
केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह संशोधन संबंधित राज्य सरकारों की सहमति तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड के परामर्श के बाद किया गया है।
इस फैसले से NCR क्षेत्र में शामिल नए इलाकों में क्षेत्रीय योजना,आधारभूत ढांचे के विकास,परिवहन,शहरी सुविधाओं और निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।