भर्तृहरि भर्तृहरि धाम मार्ग पर सड़क किनारे दिखा पैंथर, बकरी का शिकार करते आया नजर।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
54 views
भर्तृहरि भर्तृहरि धाम मार्ग पर सड़क किनारे दिखा पैंथर, बकरी का शिकार करते आया नजर।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अलवर सरिस्का बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र से सटे भर्तृहरि धाम मंदिर के समीप सड़क किनारे एक पैंथर दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पैंथर ने एक बकरी का शिकार कर रखा था और वह उसे खाते हुए नजर आया। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने दूर से उसका वीडियो भी बनाया।
जानकारी के अनुसार, पैंथर काफी देर तक सड़क किनारे अपने शिकार के साथ मौजूद रहा, जिससे मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और वाहन चालकों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि पैंथर ने किसी व्यक्ति पर हमला नहीं किया।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी सरिस्का रोड पर एक पैंथर सड़क किनारे अपने शिकार के साथ दिखाई दिया था। लगातार वन्यजीवों की इस तरह सड़क के समीप मौजूदगी से लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
वन विभाग आमजन से अपील करता है कि यदि पैंथर या अन्य वन्यजीव दिखाई दें तो उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें, उन्हें उकसाने या पास जाकर फोटो-वीडियो बनाने का प्रयास न करें तथा तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें।