घर के बाहर खेल रही मासूम पर कुत्ते का हमला, बालिका घायल।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
13 views
घर के बाहर खेल रही मासूम पर कुत्ते का हमला, बालिका घायल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-अलवर के अखैपुरा थाना क्षेत्र के घर के बाहर खेल रही एक मासूम बालिका पर अचानक एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बालिका घायल हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कुत्ते को भगाया और बच्ची को उसके चंगुल से छुड़ाया।
घायल बालिका को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताते हुए प्रशासन से इन्हें पकड़ने और प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बालिका अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया। समय रहते लोगों के हस्तक्षेप से बड़ा हादसा टल गया।