मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने।
By Shubh Bhaskar ·
04 Jul 2026 ·
22 views
मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, मां की मौत, बेटा गंभीर; CCTV फुटेज आया सामने।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जा रहे मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया।
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार कार मां-बेटे को टक्कर मारती हुई साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा दोषी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जाएगी।