ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अलवर में भगतसिंह सर्किल पर यातायात पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही।

By Shubh Bhaskar · 03 Jul 2026 · 14 views
अलवर में भगतसिंह सर्किल पर यातायात पुलिस का सख्त अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्यवाही।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के व्यस्त भगतसिंह सर्किल पर शुक्रवार को यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की। अभियान के दौरान सड़क पर अव्यवस्थित खड़े वाहनों को हटाया गया तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के चालान भी किए गए।
यातायात पुलिस की इस कार्यवाही को लोगों ने "बुलडोजर एक्शन" की संज्ञा दी। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती दिखाई। इससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों की भीड़ भी जुट गई।
पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने और सड़क पर अवरोध पैदा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube