खुदनपुरी वार्ड 42 में नए बोर से मिली राहत, आधे वार्ड में अब भी पेयजल संकट बरकरार।
By Shubh Bhaskar ·
03 Jul 2026 ·
6 views
खुदनपुरी वार्ड 42 में नए बोर से मिली राहत, आधे वार्ड में अब भी पेयजल संकट बरकरार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):-अलवर- अलवर शहर के खुदनपुरी स्थित वार्ड नंबर 42 में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर कुछ राहत मिली है। मंत्री संजय शर्मा के प्रयासों से लगाए गए नए बोर के चालू होने के बाद क्षेत्र के एक हिस्से में लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगा है। इससे स्थानीय निवासियों ने संतोष व्यक्त करते हुए इसे सकारात्मक पहल बताया है।
हालांकि, वार्डवासियों का कहना है कि यह राहत पूरे वार्ड के लिए पर्याप्त नहीं है। उनके अनुसार वार्ड के आधे से अधिक हिस्से में आज भी नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है, जिससे कई परिवारों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक वार्ड के प्रत्येक घर तक नियमित और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित नहीं होती, तब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं माना जा सकता। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शेष क्षेत्रों में भी शीघ्र प्रभावी व्यवस्था कर पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया जाए।
इस अवसर पर मास्टर कुंदनलाल जाटव, दौलतराम, अमृतलाल, रामखिलाड़ी, किशनलाल बौद्ध, रमेश टोडा, प्रभुदयाल जाटव, विजय कुमार, देवतलाल, धन्नालाल जाटव सहित अनेक वार्डवासी उपस्थित रहे।