राजगढ़ में ०9 से 14 अगस्त तक भव्य संगीतमय श्री हनुमंत कथा का आयोजन!
By Shubh Bhaskar ·
03 Jul 2026 ·
16 views
राजगढ़ में ०9 से 14 अगस्त तक भव्य संगीतमय श्री हनुमंत कथा का आयोजन!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़- बजरंग सेना राजगढ़ के तत्वावधान में आगामी ०9 अगस्त 2026 से 14 अगस्त 2026 तक भव्य संगीतमय श्री हनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन खादी भंडार की बगीची, राजगढ़ (अलवर) में संपन्न होगा, जिसमें श्रद्धालुओं को भगवान हनुमान के दिव्य चरित्र एवं भक्ति रस से ओतप्रोत कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार कथा का वाचन राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता परम पूज्य श्री सच्चिदानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन श्री हनुमंत कथा का आयोजन होगा तथा अंतिम दिन पूर्णाहुति हवन एवं महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत ०9 अगस्त, रविवार को प्रातः 9:15 बजे कलश यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा नसिया जी का बाग, मेला चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल तक पहुंचेगी। प्रतिदिन कथा का समय दोपहर 12:15 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
समापन दिवस 14 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 10:15 बजे पूर्णाहुति हवन-पूजन तथा दोपहर 12:15 बजे से महाप्रसादी (भंडारा) का आयोजन होगा।
बजरंग सेना एवं राजगढ़वासियों ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों एवं श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।