ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन 11 जनवरी को

By Shubh Bhaskar · 03 Jan 2026 · 30 views
नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन 11 जनवरी को

​पीपाड़ सिटी। सुरेश मारवाड़ी चेरीटेबल सेवा संस्थान के तत्वावधान में आगामी रविवार, 11 जनवरी रविवार को स्थानीय माहेश्वरी भवन में नि:शुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर भामाशाह स्व. सुरेश कुमार सेवग की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जाएगा।​संस्थान के प्रवक्ता मनमोहन राठी ने बताया कि आयोजित इस शिविर में जोधपुर के सुप्रसिद्ध अनुभवी विशेषज्ञ टीम द्वारा मरीजों की नि:शुल्क जाँच व परामर्श दिया जाएगा।​ इस शिविर में हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, ​हड्डी एवं जोड़ रोग: गठिया, साइटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द ,​स्त्री एवं प्रसूति रोग महिलाओं की स्वास्थ्य समस्याएं, ​शिशु एवं बाल रोग, मौसमी बीमारियाँ, कुपोषण,​पेट एवं लीवर रोग: गैस, कब्ज,एसिडिटी, पथरी ,​त्वचा एवं चर्म रोग एलर्जी,की समस्याओं के बारे में आवश्क परामर्श दिया जाएगा।आयोजको ने बताया कि ​ब्रिल इंटरनेशनल दिल्ली द्वारा संयोजित इस शिविर का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस निःशुल्क शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube