ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जिला कलक्टर ने कलसाडा ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति परखी।

By Shubh Bhaskar · 02 Jul 2026 · 56 views
जिला कलक्टर ने कलसाडा ग्रामीण सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति परखी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-मालाखेडा- अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को तहसील मालाखेड़ा की ग्राम पंचायत कलसाडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का जायजा लिया तथा आमजन से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन और सेवाओं की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को आवश्यक दस्तावेज वितरित किए तथा मौके पर प्राप्त जनसमस्याओं एवं परिवेदनाओं के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इसके पश्चात उन्होंने ग्राम कलसाडा में मनरेगा के तहत चल रहे जोहड़ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश विकास अधिकारी को दिए।
इसके अलावा जिला कलक्टर ने रामगढ़ क्षेत्र में राजीविका के कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने वेस्ट प्लास्टिक के पुनर्चक्रण से पाइप बनाने की पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण और महिला स्वावलंबन की दिशा में एक सराहनीय प्रयास बताया।
इस अवसर पर मालाखेड़ा तहसीलदार धीरेन्द्र कर्दम, विकास अधिकारी राजबाला मीणा, राजीविका डीपीएम राहुल, संबंधित विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube