अलवर शहर-ए व शहर-बी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अंकित गोयल व रमन सैनी ने जताया आभार।
By Shubh Bhaskar ·
02 Jul 2026 ·
27 views
अलवर शहर-ए व शहर-बी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर अंकित गोयल व रमन सैनी ने जताया आभार।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर- राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अलवर शहर-ए ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में अंकित गोयल तथा अलवर शहर-बी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में रमन सैनी की नियुक्ति के बाद गुरुवार को फूल बाग पैलेस,अलवर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति में आभार एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष अंकित गोयल और रमन सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह,नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति नियुक्ति पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अंकित गोयल एवं रमन सैनी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगेलाल मीणा तथा उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का मालाएं पहनाकर एवं साफा बांधकर भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दोनों नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने,कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।