ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

खरखड़ा मंदिर की जमीन के इंतकाल पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, SDM को सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 02 Jul 2026 · 35 views
खरखड़ा मंदिर की जमीन के इंतकाल पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, SDM को सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मालाखेड़ा- ग्राम खरखड़ा के ग्रामीणों ने मंदिर ठाकुरजी सीतारामजी की 4.10 हेक्टेयर भूमि के इंतकाल पर रोक लगाने की मांग को लेकर कार्यवाहक उपखंड अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पुजारी रामदयाल ने राजस्व कर्मचारियों से मिलीभगत कर मंदिर की भूमि अपने नाम दर्ज करवा ली और बाद में उसे चोरी-छिपे बेच दिया। ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित भूमि खसरा नंबर 626, 627, 688, 736, 737, 738/849, 739, 740, 744, 745 एवं 752 में स्थित है, जो शुरू से मंदिर ठाकुरजी सीतारामजी के नाम दर्ज रही है। उनका दावा है कि आज भी भूमि पर मंदिर का कब्जा है और ग्रामीण इसकी काश्त कर मंदिर में भोग लगाते हैं।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में भूमि के इंतकाल पर तत्काल रोक लगाने, कथित अवैध विक्रय की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की। उनका कहना है कि इस मामले से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और गांव में आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में कार्यवाहक उपखंड अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि खरखड़ा गांव के ग्रामीणों ने मंदिर माफी की जमीन को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे राजस्व रिकॉर्ड की जांच कराई जाएगी और जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube