ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में गौ पुत्र राधेश्याम यादव बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, शिवपुरी।

By Shubh Bhaskar · 02 Jul 2026 · 5 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में गौ पुत्र राधेश्याम यादव बने युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष, शिवपुरी।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- आगरा- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन ने संगठन के विस्तार को गति देते हुए मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पद पर गौ पुत्र राधेश्याम यादव की नियुक्ति की है।
यह नियुक्ति ०2 जुलाई को मध्यप्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र शिशुपाल सिंह यादव, मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष गौ पुत्र रामदयाल सिंह यादव तथा राष्ट्रीय सचिव गौ पुत्र प्रेम किशोर गंगवार द्वारा की गई। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि राधेश्याम यादव शिवपुरी जिले में संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ेंगे तथा गौ संरक्षण और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्मदास महाराज,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र रवि कुमार शर्मा,राष्ट्रीय वरिष्ठ मीडिया प्रभारी गौ पुत्र यादविन्द्र कुमार हिन्दू,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री गौ पुत्र सत्यवीर सिंह चौधरी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राधेश्याम यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
संगठन ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन से जुड़ सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड की प्रति,एक पासपोर्ट आकार का फोटो,मोबाइल नंबर तथा निर्धारित सदस्यता शुल्क ₹351 संगठन के हेल्पलाइन नंबर 9568576382 पर भेजना होगा। सदस्यता पूर्ण होने पर आई-कार्ड, अथॉरिटी लेटर, बिल्ला सहित अन्य सामग्री कोरियर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube