ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बानसूर में एक वर्ष पुराने कथित हनी ट्रैप प्रकरण में पीड़ित शिक्षिका ने लगाई न्याय की गुहार।

By Shubh Bhaskar · 02 Jul 2026 · 20 views
बानसूर में एक वर्ष पुराने कथित हनी ट्रैप प्रकरण में पीड़ित शिक्षिका ने लगाई न्याय की गुहार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- बानसूर- अलवर जिले के बानसूर में लगभग एक वर्ष पुराने कथित झूठे हनी ट्रैप मामले को लेकर पीड़ित शारीरिक शिक्षिका ने संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है। शिक्षिका ने संभागीय आयुक्त वी. श्रवण कुमार और जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि उसे झूठे हनी ट्रैप मामले में फंसाया गया, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा और मानसिक स्थिति पर गंभीर असर पड़ा। उन्होंने मामले के मुख्य आरोपी मुखराम गुर्जर को तत्काल गिरफ्तार करने तथा उस समय के बानसूर थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक को सेवा से बर्खास्त करने की मांग की है।
शिक्षिका ने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित कार्यवाही कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube