ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बारिश के चलते गरीब परिवार का मकान ढहा, बड़ा हादसा टला।

By Shubh Bhaskar · 02 Jul 2026 · 12 views
बारिश के चलते गरीब परिवार का मकान ढहा, बड़ा हादसा टला।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के बहादुरपुर स्थित मेघवाल मोहल्ले में लगातार हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक ढह गया। बताया जा रहा है कि बारिश के पानी और सीलन से मकान काफी कमजोर हो गया था, जिसके चलते वह अचानक जमींदोज हो गया।
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
घटना के बाद परिवार का आशियाना पूरी तरह से उजड़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और रहने की वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube