श्रीलंका में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, सरकार ने दी महंगाई से राहत।
By Shubh Bhaskar ·
02 Jul 2026 ·
14 views
श्रीलंका में पेट्रोल 20 रुपये और डीजल 25 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, सरकार ने दी महंगाई से राहत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- कोलंबो- श्रीलंका सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती की है। सरकार ने पेट्रोल के दाम में 20 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर तथा डीजल के दाम में 25 श्रीलंकाई रुपये प्रति लीटर की कमी की है।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद सरकार ने ईंधन की कीमतों की समीक्षा की और इसका लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का निर्णय लिया। इस फैसले से परिवहन लागत में कमी आने के साथ-साथ महंगाई पर भी कुछ हद तक नियंत्रण मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सरकार का कहना है कि ईंधन की कीमतों में कटौती का उद्देश्य आम नागरिकों को राहत प्रदान करना और बढ़ती जीवन-यापन की लागत को कम करना है। नई दरें सरकार की घोषणा के बाद प्रभावी हो गई हैं।
नोट: यह समाचार श्रीलंका से संबंधित है, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ऐसी कोई कटौती नहीं हुई है। भारत की राजनीति भारत की जनता के लिए कुछ नहीं कर सकती महंगाई से छुटकारा पाने के लिए?