राजगढ़ में साधु-संतों ने राम मंदिर प्रकरण पर जताई पीड़ा, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग!
By Shubh Bhaskar ·
02 Jul 2026 ·
33 views
राजगढ़ में साधु-संतों ने राम मंदिर प्रकरण पर जताई पीड़ा, दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाडीअलवर):- राजगढ़- अयोध्या राम जन्मभूमि राम मंदिर से जुड़े साधु-संत राजगढ़ स्थित ठिकाना गंगाबाग पहुंचे, जहां उन्होंने ठिकाना गंगाबाग बांग के महंत प्रकाशदास महाराज से राम मंदिर प्रकरण को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। संतों ने महंत प्रकाशदास महाराज से कहा कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में साधु-संतों की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि धार्मिक परंपराओं और श्रद्धालुओं की भावनाओं का उचित प्रतिनिधित्व हो सके।
संतों ने राम मंदिर से जुड़े दान में कथित अनियमितताओं के मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें सख्त सजा देने की मांग की। उनका कहना था कि श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।
इस दौरान संतों ने यह भी पुष्टि की कि राम भक्तों द्वारा पूजित चांदी की ईंट, चांदी की चरण पादुका एवं चांदी का मुकुट सुरक्षित रूप से राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ क्षेत्र के राम भक्तों की श्रद्धा और समर्पण प्रभु श्रीराम के कार्य में पूरी निष्ठा के साथ समर्पित हुआ है।