ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

हर गांव में गौशाला खोलने के अभियान को लेकर पानीपत से नीलकंठ महादेव तक निकाली पैदल यात्रा।

By Shubh Bhaskar · 01 Jul 2026 · 25 views
हर गांव में गौशाला खोलने के अभियान को लेकर पानीपत से नीलकंठ महादेव तक निकाली पैदल यात्रा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- ऋषिकेश- गौ संरक्षण और "हर गांव में एक गौशाला" खोलने के जनजागरण अभियान के तहत हरियाणा के पानीपत जिले के बबैल गांव निवासी सुरजीत पंजाबी ने अपने परिवार के साथ नीलकंठ महादेव (ऋषिकेश) तक पैदल यात्रा निकाली। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य गौ संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करना और प्रत्येक गांव में गौशाला स्थापित करने का संदेश देना है।
यात्रा के दौरान नीलकंठ महादेव से लगभग 10 किलोमीटर पहले ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज,राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ स्वामी गौ पुत्र शिवानंद महाराज तथा उत्तराखंड प्रदेश संगठन मंत्री नारायण सोराडी ने यात्रियों का स्वागत कर उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और संगठन का प्रतीक चिह्न भेंट किया।
इस अवसर पर सुरजीत पंजाबी ने बताया कि उन्हें इस यात्रा की प्रेरणा उनकी पत्नी प्रियंका पंजाबी से मिली। उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना चाहिए तथा हर गांव में गौशाला स्थापित करने की दिशा में प्रयास होने चाहिए। उनके साथ उनके दो छोटे बच्चे भी इस पदयात्रा में शामिल रहे।
गौ पुत्र संत धर्मदास महाराज ने परिवार की सराहना करते हुए कहा कि गौ सेवा के प्रति समर्पित ऐसे प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से गौवंश की सेवा और संरक्षण के लिए आगे आने तथा गौशालाओं के विकास में सहयोग करने की अपील की।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube