ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गांव की बेटी संगीता मीणा का स्वीडन में चयन, एक वर्षीय इंटर्नशिप के साथ हॉर्टिकल्चर फार्म में करेंगी कार्य।

By Shubh Bhaskar · 01 Jul 2026 · 33 views
गांव की बेटी संगीता मीणा का स्वीडन में चयन, एक वर्षीय इंटर्नशिप के साथ हॉर्टिकल्चर फार्म में करेंगी कार्य।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- दौसा ग्रामीण परिवेश से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए रुकमणी देवी मेमोरियल कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, मंडावर (दौसा) की छात्रा संगीता मीणा का चयन स्वीडन में एक वर्षीय इंटर्नशिप कार्यक्रम के साथ हॉर्टिकल्चर फार्म में कार्य करने के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार,कॉलेज और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।श्रीकरन नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, जॉबनेर से संबद्ध कॉलेज में अध्ययनरत संगीता ने अपनी मेहनत,लगन और उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के बल पर यह अंतरराष्ट्रीय अवसर हासिल किया है।स्वीडन में वे आधुनिक कृषि एवं उद्यानिकी (हॉर्टिकल्चर) तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ हॉर्टिकल्चर फार्म में कार्य का अनुभव भी अर्जित करेंगी।जयपुर जिले के बस्सी क्षेत्र के माल की ढाणी, चावंडिया गांव निवासी संगीता मीणा पांच भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया। उनके पिता बाबूलाल मीणा,जो पूर्व प्रोफेसर रह चुके हैं, ने उन्हें शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए सदैव प्रेरित किया।
कॉलेज के चेयरमैन रामनिवास गोयल एवं डायरेक्टर पदम गोयल ने संगीता की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि संगीता की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत,समर्पण और लगन से वैश्विक स्तर पर भी पहचान बनाई जा सकती है।
कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने संगीता मीणा को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संगीता की यह सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए नई प्रेरणा बनकर उभरी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube