ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजगढ़ में लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 01 Jul 2026 · 18 views
राजगढ़ में लायंस क्लब ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- डॉक्टर्स डे के अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ द्वारा अध्यक्ष लोकेश रावत के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सामुदायिक चिकित्सालय के सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय एवं रेफरल अस्पताल, राजगढ़ के चिकित्सकों का साफा, माल्यार्पण एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया गया।
लायंस क्लब के सचिव एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा समाज की निस्वार्थ सेवा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अपने समर्पण और सेवा भावना से समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर लायंस क्लब राजगढ़ के अध्यक्ष लोकेश रावत,सचिव एडवोकेट भूपेन्द्र शर्मा,खेम सिंह आर्य,कार्यक्रम संयोजक दुष्यन्त आर्य,अजय यादव,रामनिवास मीना,सुरेश सैन तथा पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube