राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में स्थापित हुई हैंगिंग लाइब्रेरी।
By Shubh Bhaskar ·
01 Jul 2026 ·
20 views
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में स्थापित हुई हैंगिंग लाइब्रेरी।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- नारायणपुर- नारायणपुर उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में विद्यार्थियों में पठन-पाठन की रुचि विकसित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। बुक्स फॉर ऑल ट्रस्ट,नोएडा द्वारा विद्यालय को निशुल्क वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी उपलब्ध कराई गई है।
इस अभिनव लाइब्रेरी में हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा की कविताओं,ज्ञानवर्धक,प्रेरक तथा रोचक कहानियों सहित लगभग 100 पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करना,उनकी रचनात्मकता और ज्ञानवृद्धि को बढ़ावा देना तथा पुस्तकों के प्रति रुचि जागृत करना है। दीवार पर व्यवस्थित रूप से सजी इन पुस्तकों का नियमित अध्ययन करने के लिए शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विद्यालय को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रेरक शिक्षक लक्ष्मीकांत स्वामी के सतत प्रयासों एवं समन्वय से प्राप्त हुई। कार्यवाहक प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार मीणा ने वॉल हैंगिंग लाइब्रेरी की स्थापना पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए बुक्स फॉर ऑल ट्रस्ट, नोएडा का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर व्याख्याता अनिल कुमार जांगिड़, अध्यापक भूप सिंह जाट, जय प्रकाश, प्रियंका चौधरी, मनीषा मीणा, कविता रजवानी, रजनी यादव सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।