वर्दी में फरिश्ता बनकर आए थानाधिकारी, घायल की बचाई जान। थानाधिकारी राजेश मीणा ने पेश की मानवता की मिसाल।
By Shubh Bhaskar ·
01 Jul 2026 ·
87 views
वर्दी में फरिश्ता बनकर आए थानाधिकारी, घायल की बचाई जान।
थानाधिकारी राजेश मीणा ने पेश की मानवता की मिसाल।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- राजगढ़ थाना प्रभारी राजेश मीणा ने एक बार फिर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, मूनपुर पुलिया के पास हुए सड़क हादसे में थाना राजाजी निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर बेसुध पड़ा था। सूचना मिलते ही राजगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की हालत अत्यंत गंभीर थी और उसकी सांसें रुक-रुक कर चल रही थीं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बिना समय गंवाए अपने प्राथमिक चिकित्सा के अनुभव का उपयोग करते हुए घायल को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया। इससे घायल की सांसें सामान्य होने लगीं। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
गौरतलब है कि थाना प्रभारी राजेश मीणा इससे पहले भी अपने संवेदनशील और मानवीय व्यवहार के लिए चर्चा में रहे हैं। एक सड़क दुर्घटना में माता-पिता और परिजनों को खो चुकी एक मासूम बच्ची की देखभाल कर उन्होंने पुलिस अधिकारी के साथ-साथ अभिभावक की भूमिका निभाते हुए मानवता की अनूठी मिसाल पेश की थी।
राजगढ़ थाना प्रभारी के इस सराहनीय कार्य की क्षेत्रभर में प्रशंसा हो रही है। लोगों का कहना है कि ऐसे पुलिस अधिकारी समाज में सेवा, संवेदनशीलता और विश्वास का संदेश देते हैं।