ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सीएमओ ने पल्स पोलियो अभियान का किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश

By Shubh Bhaskar · 01 Jul 2026 · 8 views
सीएमओ ने पल्स पोलियो अभियान का किया निरीक्षण, शत-प्रतिशत टीकाकरण के दिए निर्देश


कहा—कोई भी पात्र बच्चा पोलियो रोधी दवा से वंचित न रहे, गुणवत्ता और माइक्रोप्लान पर विशेष जोर

सम्वाददाता संतोष कुमार

बलरामपुर, 01 जुलाई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बुधवार को जनपद में संचालित पल्स पोलियो अभियान का निरीक्षण कर टीकाकरण केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अभियान में तैनात अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो रोधी दवा पहुंचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. रस्तोगी ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद के प्रत्येक पात्र बच्चे को पोलियो रोधी दवा पिलाकर पोलियो मुक्त समाज की उपलब्धि को बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित न रहे।

सीएमओ ने टीकाकरण की गुणवत्ता, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव तथा निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुरूप अभियान संचालित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से पूरी जिम्मेदारी, सतर्कता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन में सभी की सक्रिय भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube