ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सरकारी बोरवेल में एक वर्ष से गिरी मोटर, ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान की उठाई मांग।

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 13 views
सरकारी बोरवेल में एक वर्ष से गिरी मोटर, ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान की उठाई मांग।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहें माचाड़ी कस्बे के नजदीक रैणी उपखंड की ग्राम पंचायत बिलेटा के ग्राम गुगडोद में स्थित सरकारी बोरवेल में करीब एक वर्ष से मोटर एवं रस्सा गिरा हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में पिछले करीब छह माह से ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत प्रशासक को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो बोरवेल से मोटर और रस्सा निकलवाया गया है और न ही नई मोटर लगवाई गई है।
उपसरपंच बाबूलाल शर्मा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि समस्या के समाधान के लिए 29 जून 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत संख्या 062606527550380 है। उनका कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई और न ही संतोषजनक जवाब मिला है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पेयजल समस्या को देखते हुए सरकारी बोरवेल को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों का कहना है कि बोरवेल की मरम्मत एवं मोटर निकलवाने का खर्च लगभग 10 से 15 हजार रुपये के बीच है, इसलिए प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करनी चाहिए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube