सीकर के रींगस थाने में ACB की बड़ी कार्यवाही, ASI व हेड कांस्टेबल ०8 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप!
By Shubh Bhaskar ·
30 Jun 2026 ·
23 views
सीकर के रींगस थाने में ACB की बड़ी कार्यवाही, ASI व हेड कांस्टेबल ०8 हजार की रिश्वत लेते ट्रैप!
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- सीकर- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को सीकर जिले के रींगस थाना परिसर में बड़ी कार्यवाही करते हुए एक एएसआई और एक हेड कांस्टेबल को ०8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया।
जानकारी के अनुसार, ACB ने रींगस थाने के एएसआई सावता राम गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल जय सिंह को ०8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर एक सड़क दुर्घटना में जब्त वाहन को छोड़ने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।
ACB की यह कार्यवाही एएसपी विजय सिंह एवं सीआई सुभाष मील के नेतृत्व में की गई। ट्रैप के बाद ACB की टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है।