भीलवाड़ा कोतवाली थाने में ACB की कार्यवाही, कांस्टेबल ०6 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप!
By Shubh Bhaskar ·
30 Jun 2026 ·
21 views
भीलवाड़ा कोतवाली थाने में ACB की कार्यवाही, कांस्टेबल ०6 हजार रुपये की रिश्वत लेते ट्रैप!
(माचाड़ीअलवर):- भीलवाड़ा- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने भीलवाड़ा शहर के कोतवाली थाने में कार्यवाही करते हुए कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को ०6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।
जानकारी के अनुसार, ACB की टीम ने योजनाबद्ध कार्यवाही के तहत कांस्टेबल रज्जाक मोहम्मद को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा। ट्रैप के बाद ACB अधिकारी कोतवाली थाने में ही आरोपी कांस्टेबल से पूछताछ कर रहे हैं।
फिलहाल ACB द्वारा मामले में आगे की जांच की जा रही है। रिश्वत किस कार्य के बदले मांगी गई थी और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।