ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

HDFC Bank के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 22 views
HDFC Bank के चेयरमैन बने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक HDFC Bank के बोर्ड ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एवं पूर्व वित्त सचिव राजीव कुमार को तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए बैंक का नया चेयरमैन नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है।
राजीव कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने भारत सरकार में वित्त सचिव सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। इसके अलावा वे देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं।
बैंक में यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब पूर्व चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के अचानक इस्तीफे और उसके बाद हुई कानूनी समीक्षा को लेकर HDFC Bank चर्चा में रहा है। राजीव कुमार की नियुक्ति से बैंक के नेतृत्व को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube