ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

०1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल पर लगी अस्थायी पाबंदियां समाप्त, वाहन चालक जरूरत अनुसार भरवा सकेंगे ईंधन!

By Shubh Bhaskar · 30 Jun 2026 · 12 views
०1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल पर लगी अस्थायी पाबंदियां समाप्त, वाहन चालक जरूरत अनुसार भरवा सकेंगे ईंधन!

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली- केंद्र सरकार ने ०1 जुलाई 2026 से पेट्रोल और डीजल की खरीद पर लगाई गई सभी अस्थायी पाबंदियां समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही पेट्रोल पंपों पर एक वाहन में अधिकतम 200 लीटर डीजल भरवाने की सीमा भी खत्म हो गई है। अब वाहन चालक अपनी आवश्यकता के अनुसार ईंधन भरवा सकेंगे।
गौरतलब है कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने 11 जून को ईंधन आपूर्ति प्रभावित होने की स्थिति को देखते हुए पेट्रोल और डीजल की खरीद पर अस्थायी प्रतिबंध लगाए थे। बाद में 29 जून को जारी नए आदेश के तहत इन सभी प्रतिबंधों को वापस लेने का निर्णय लिया गया।
सरकार के इस फैसले से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ परिवहन क्षेत्र, औद्योगिक इकाइयों, फैक्ट्रियों और बड़े व्यावसायिक खरीदारों को भी राहत मिलेगी। अब ईंधन की खरीद और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube