29 जून से स्कूल खोलने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, आदेश की प्रति जलाई।
By Shubh Bhaskar ·
30 Jun 2026 ·
14 views
29 जून से स्कूल खोलने के आदेश के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन, आदेश की प्रति जलाई।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-मालाखेडा़- अलवर जिले के मालाखेड़ा में राजस्थान सरकार द्वारा राजकीय विद्यालयों को ०1 जुलाई के स्थान पर 29 जून से खोलने के आदेश के विरोध में मंगलवार को राजस्थान पंचायत राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर मालाखेड़ा में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO) कार्यालय के बाहर आदेश की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया।
शिक्षक संघ का कहना है कि भीषण गर्मी के बीच विद्यालयों को दो दिन पहले खोलने का निर्णय उचित नहीं है। इससे शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को भी अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। सरकार को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित तिथि ०1 जुलाई से ही विद्यालय संचालन शुरू करना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार से आदेश वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि प्रदेशभर में शिक्षक इस निर्णय का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला महामंत्री मनीष चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष विशवेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।