जयपुर से होगी परशुराम सेना राजस्थान की साप्ताहिक शाखाओं शुरुआत।
By Shubh Bhaskar ·
30 Jun 2026 ·
58 views
जयपुर से होगी परशुराम सेना राजस्थान की साप्ताहिक शाखाओं शुरुआत।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीजयपुर):-जयपुर- परशुराम सेना राजस्थान द्वारा प्रदेशभर में समाज को संगठित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक रविवार साप्ताहिक शाखाओं का आयोजन शुरू किया जाएगा। इस पहल की शुरुआत आगामी दिनों में राजस्थान की राजधानी जयपुर से की जाएगी।
प्रदेश कार्यक्रम एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद गौतम ने बताया कि शाखाओं में ब्राह्मण समाज के लोग एक-दूसरे से मिलकर सामाजिक, शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही योग, व्यायाम एवं अन्य प्रेरणादायी गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि शाखाओं के सुचारु संचालन के लिए क्षेत्रवार शाखा प्रमुख नियुक्त किए जाएंगे। शाखा में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ब्राह्मण समाज का कोई भी व्यक्ति इसमें भाग ले सकेगा।
महावीर प्रसाद गौतम ने परशुराम सेना के जयपुर संभाग मिडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताते हुए कहा कि इन शाखाओं का संचालन परशुराम सेना राजस्थान की प्रदेश कार्यक्रम एवं आयोजन समिति द्वारा किया जाएगा तथा इसका उद्देश्य समाज में आपसी समन्वय, संगठन और सकारात्मक सहभागिता को बढ़ावा देना है।