ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

माचाड़ी के नंगेंश्वर धाम में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन, हवन-पूजन के साथ हुआ विशाल भंडारा।

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 73 views
माचाड़ी के नंगेंश्वर धाम में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन, हवन-पूजन के साथ हुआ विशाल भंडारा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में स्थित नंगेंश्वर धाम आश्रम में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का समापन हवन-पूजन एवं पूर्णाहुति के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर संत-महात्माओं का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे के दौरान माचाड़ी निवासी एवं जयपुर स्थित वरदान एम्पायर से जुड़े भामाशाह तरुण पांडेय ने संत-महात्माओं की भव्य विदाई कर सेवा-भाव का परिचय दिया।
समापन समारोह में आयोजित पददंगल कार्यक्रम में राम सिंह डोरोली एवं महेश पिनान ने लोकभजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। "उड़ जा काला कागला..." तथा "आई रे आखातीज अगाड़ी ब्याह करेगा छोरी को..." जैसे लोकगीतों और भजनों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे और भक्तिमय वातावरण बन गया।
कार्यक्रम के दौरान मंच से संत-महात्माओं की सम्मानपूर्वक विदाई की गई तथा अतिथियों का भी भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रीमहंत माधव दास महाराज का पुष्पमालाओं से अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रीमहंत माधव दास महाराज,श्रीमहंत मोहनदास महाराज,ज्ञानदास महाराज एवं भागवताचार्य पंडित सचिदानंद महाराज ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वचन प्रदान किए।
सात दिवसीय आयोजन की व्यवस्थाओं में भौंरगी गौशाला के गौसेवकों, स्वयंसेवकों तथा महिला-पुरुषों ने सक्रिय सहयोग दिया। जयपुर, हरियाणा, फरीदाबाद, दिल्ली, अलवर और बल्लभगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा, हवन एवं भंडारे में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
इस अवसर पर ललित मोहन पांडेय, तरुण पांडेय, कपिल पांडेय, संजय खंडेलवाल, संजय शर्मा, मनीष पटेल, पंडित अजय शर्मा, ओमप्रकाश पटेल, दिनेश वशिष्ठ, पंडित मधुसूदन शर्मा (बिहार),भामाशाह कैलाश चंद मीणा पाटन,लेखराज जांगिड़, श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन भावना सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के संस्था प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने किया। कार्यक्रम के अंत में भौंरंगी गौशाला मैंन कार्यकर्ता गौ सांसद पंडित अजय शर्मा ने बताया कि 10 मार्च फुलेरा दोज को नि: शुल्क सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन पांडेय परिवार वरदान एम्पायर जयपुर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भौरंगी गौशाला राजगढ़ में 10 मार्च फुलेरा दूज पर निःशुल्क आयोजित किया जाएगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube