ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

30वें भामाशाह सम्मान समारोह में CASE परियोजना को मिला सम्मान

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 6 views
30वें भामाशाह सम्मान समारोह में CASE परियोजना को मिला सम्मान

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

जयपुर-बिरला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित 30वें भामाशाह सम्मान समारोह में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा भामाशाह सत्यनारायण लड्डा की ओर से उनके नॉमिनी सुभाष लड्डा (अध्यक्ष, श्री कल्याण सेवा संस्थान) एवं उनकी धर्मपत्नी बीना लड्डा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान श्री कल्याण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, फुलिया कलां, जिला भीलवाड़ा में संचालित CASE (Centre for Academics and Sports Excellence) परियोजना के अंतर्गत शिक्षा एवं खेल अवसंरचना के विकास में दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
लगभग ₹21 करोड़ की परियोजना लागत से विकसित हो रही CASE परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक एवं खेल सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। परियोजना के अंतर्गत विद्यालय में आधुनिक शिक्षण संसाधनों, खेल अवसंरचना एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।
समारोह में राज्य सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों के अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए समाज को शिक्षा के प्रति सहयोग एवं सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube