बनकटा गौरियनडीह में लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत;
By Shubh Bhaskar ·
29 Jun 2026 ·
32 views
बनकटा गौरियनडीह में लंगर-ए-इमाम हुसैन का आयोजन
जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत;
भाईचारा व खुशहाली की मांगी दुआ
सम्वाददाता संतोष कुमार
उत्तर प्रदेश बलरामपुर।
जनपद के बनकटा गौरियनडीह महादेव मिश्र में आयोजित लंगर-ए-इमाम हुसैन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश एवं प्रदेश में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
इस अवसर पर श्रावस्ती सांसद शिरोमणि वर्मा, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शाबान अली, सभासद शान मोहम्मद (नहर बालागंज), सभासद सफीक (नई बस्ती), समाजसेवी हसन अली, युवा नेता मोहम्मद आजम, सैयद अली, लंदन मिस्त्री, मकदूम अली, चांद अली, वाजिद अली, वारिस अली, महिफ पाल, अशोक कुमार पाल, पप्पू बिल्डिंग, रितेश यादव, मोहम्मद असलम, मोहम्मद रफीक, शबान उल्लाह, जाहिद अली, साजिद अली सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने लंगर में शामिल होकर आपसी सौहार्द, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करते हैं।