ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 26 views
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित


सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश, किशोर स्वास्थ्य के विभिन्न पहलुओं पर दिया गया प्रशिक्षण

सम्वाददाता संतोष कुमार

उत्तर प्रदेश बलरामपुर, 29 जून। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) के अंतर्गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। इस आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं के शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि किशोर-किशोरियों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता गतिविधियां गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएं।
क्षमता संवर्धन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के विभिन्न घटकों, किशोर अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य, एनीमिया नियंत्रण, मासिक धर्म स्वच्छता, नशामुक्ति, जीवन कौशल शिक्षा तथा परामर्श सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube