ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर नगर पालिका के कर्मचारी भंवरलाल शर्मा और सुल्तान जिला स्तर पर सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 193 views
पीपाड़ शहर नगर पालिका के कर्मचारी भंवरलाल शर्मा और सुल्तान जिला स्तर पर सम्मानित


​पीपाड़ शहर। राजस्थान सरकार के आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जोधपुर द्वारा आयोजित 20 वें सांख्यिकी दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।अधिशासी अधिकारी रामकिशोर भाटी ने बताया कि यह समारोह सुप्रसिद्ध सांख्यिकीविद प्रो. पी.सी. महालनोबिस के आर्थिक नियोजन एवं सांख्यिकी विकास के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान और उनके जन्म दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया । पीपाड़ शहर पालिका के दो कार्मिकों ने नगर पालिका का नाम रोशन किया है। पालिका के भंवरलाल शर्मा को 'जन्म-मृत्यु पंजीयन' तथा सुल्तान को 'विवाह पंजीयन' के क्षेत्र में उत्कृष्ट और सराहनीय कार्य करने के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।​कार्यक्रम के दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग की संयुक्त निदेशक मीनाक्षी चौधरी, जीवनांक अधिकारी विजय सिंह खींची सहित जिला व ब्लॉक स्तर के कई सांख्यिकी अधिकारी उपस्थित रहे।
​पीपाड़ शहर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर ने बताया कि दोनों कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला स्तर पर यह गौरव प्राप्त हुआ है। पालिका के कार्मिकों के जिला स्तर पर सम्मानित होने पर नगर पालिका के समस्त स्टाफ और सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube