ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का होगा सम्मान।

By Shubh Bhaskar · 29 Jun 2026 · 9 views
चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का होगा सम्मान।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- अमूल्य भारत फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी ०1 जुलाई को डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे मनाने का निर्णय लिया गया।
संस्था के पंडित देवराज शर्मा ने बताया कि चिकित्सक को समाज में देवतुल्य माना जाता है, क्योंकि वे अपने ज्ञान और सेवा भाव से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। इसी भावना के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले विशिष्ट चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के प्रति समर्पित इन दोनों महत्वपूर्ण पेशों से जुड़े व्यक्तियों के योगदान का सम्मान करना तथा उनके सेवा कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube