ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा उमेद सागर चौराहे पर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

By Shubh Bhaskar · 28 Jun 2026 · 193 views
शाहपुरा उमेद सागर चौराहे पर फायरिंग, एक युवक को लगी गोली
जिला अस्पताल रेफर, पुलिस जांच में जुटी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-उमेद सागर चौराहे पर को दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से सनसनी फैल गई। गोली लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान महेंद्र पिता महावीर कहार, निवासी गाडरी खेड़ा, शाहपुरा के रूप में हुई है।
घायल को तुरंत राजकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की तलाश जारी है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube