ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहडोली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल।

By Shubh Bhaskar · 28 Jun 2026 · 13 views
शाहडोली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और पथराव में कई घायल।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के शाहडोली गांव में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग पथराव और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने छह लोगों पर पथराव कर लाठियों से हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का आरोप है कि रशीद के परिवार ने खुर्शीदन और तौफ़ीक़ पर हमला किया।
घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube