ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

दल संस्कृति और स्वस्थ, सशक्त व विकसित भारत के निर्माण के ख योग अपनाएं – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

By Shubh Bhaskar · 22 Jun 2026 · 15 views
दल संस्कृति और स्वस्थ, सशक्त व विकसित भारत के निर्माण के ख योग अपनाएं – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष व अनेक संगठनों से जुड़े हुए डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दैनिक जीवन में योग को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन के साथ स्वस्थ जीवन जीने की प्राचीन भारतीय जीवनशैली है।
*डॉ. शर्मा* ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को विश्वभर में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य योग के माध्यम से स्वास्थ्य, संतुलन और जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने स्मरण कराया कि पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था, जब नई दिल्ली के राजपथ पर 84 देशों के हजारों प्रतिभागियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर एक वैश्विक स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत की थी।
उन्होंने कहा कि योग भारत की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर है। परंपरा के अनुसार भगवान शिव को आदि योगी माना जाता है, जिन्होंने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान प्रदान किया। बाद में महर्षि पतंजलि ने योग को वैज्ञानिक और व्यवस्थित स्वरूप देते हुए इसके सिद्धांतों का संकलन किया तथा यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि सहित अष्टांग योग का मार्ग बताया।
*डॉ. शर्मा* ने कहा कि महर्षि वेदव्यास, गोरखनाथ, आदि शंकराचार्य, स्वामी विवेकानंद, टी. कृष्णमाचार्य, परमहंस योगानंद, बी.के.एस. अयंगर, महर्षि महेश योगी तथा स्वामी रामदेव जैसे अनेक संतों और योगाचार्यों ने योग के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया और इसे जन-जन तक पहुंचाया।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत का निर्माण करना है तो योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने संदेश दिया कि “सुबह और शाम नियमित योग करें, स्वस्थ रहें और रोगों को दूर भगाएं।”

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube