ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर

By Shubh Bhaskar · 21 Jun 2026 · 34 views
कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर

पीपाड शहर।उपखंड क्षेत्र के बोरुंदा नगर कांग्रेस कमेटी बोरुंदा के तत्वावधान में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच रहकर उनकीसमस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने एकजुटता, समर्पण एवं संघर्ष की भावना के साथ कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बरवड़ भोपालगढ़ विधायक, एससी विभाग कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष हुक्माराम सोलंकी, बिलाड़ा प्रत्याशी रहे मोहनलाल कटारिया, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष प्रमिला, उप प्रधान प्रेमा गहलोत, महिला जिला अध्यक्ष विजय लक्ष्मी, ब्लॉक अध्यक्ष हुसैन, नगर अध्यक्ष गोबरराम कच्छावा, कांग्रेस सचिव मोहनलाल सांखला, कांग्रेस सचिव थानाराम भाटी, सुनील शर्मा, भरत भाटी, पूर्व सरपंच नरेंद्रदान पप्सा, बाबूलाल भाकर, प्रकाश भंवरिया, रामकरण भंवरिया, अशोक माली, अन्नाराम मेघवाल, चौथाराम जीनगर, असलम कुरैशी, युनुस खान, जगदीश जीनगर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।सम्मेलन के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और जनता के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube