ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ शहर में मंगलवार 23 जून को मनेगी महेश नवमी: भव्य शोभायात्रा और सजीव झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र

By Shubh Bhaskar · 21 Jun 2026 · 32 views
पीपाड़ शहर में मंगलवार 23 जून को मनेगी महेश नवमी: भव्य शोभायात्रा और सजीव झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र


​पीपाड़ शहर। माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश की जयंती (महेश नवमी) मंगलवार 23 जून को शहर में बेहद हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। महोत्सव को लेकर समाजजनों में भारी उत्साह है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।​माहेश्वरी समाज के सचिव पपसा जाजू ने बताया कि महोत्सव के दिन मंगलवार सुबह 9 बजे समाज भवन से भव्यशोभायात्रा निकाली जाएगी। फूलों से विशेष रूप से सुसज्जित भगवान महेश की झांकी इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगी।​यह भव्य शोभायात्रा माहेश्वरी भवन से रवाना होकर पिपली बास,​शीतला माता मंदिर,​भरावों का बास,​मुख्य बाजार,​मूथों का बास,​इलाजी बाजार ​कोट गेट और कालाभाटा होते हुए पुनः समाज भवन पहुंचकर संपन्न होगी।युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद साबू ने बताया कि महेश नवमी के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत समाज के विभिन्न आयु वर्ग के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है जिसमें रुमाल रेस, पासिंग द बॉल और म्यूजिकल चेयर जैसी स्पर्धाएं शामिल है। इन प्रतियोगिताओं में समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है।​शोभायात्रा के समापन पर समाज भवन में विशेष समारोह आयोजित होगा। इसमें शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के होनहार बालक-बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान महेश की महाआरती कर महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।​महोत्सव को सफल बनाने में ओमप्रकाश सोमानी, सुरेंद्र भूतड़ा, पपसा जाजू, गोविंद मुथा, युवा मंडल अध्यक्ष गोविंद साबू और महिला मंडल अध्यक्ष विनीता मुथा सहित पूरा समाज मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube