ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भरतपुर मासूम बेटे की सर्जरी करवाने मथुरा गया था, डॉक्टरों ने निकाल ली किडनी, 15 लोगों पर FIR

By Shubh Bhaskar · 19 Dec 2025 · 200 views
भरतपुर। राजस्थान के डीग जिले से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। एक युवक अपने मासूम बेटे को इलाज के लिए जिस अस्पताल में लेकर गया, वहां उसकी किडनी ही निकाल ली।इस मामले में अब पीड़ित पिता ने 7 डॉक्टरों सहित 15 लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, ये पूरा मामला मथुरा के अकबरपुर स्थित कान्ता देवी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर से जुड़ा हुआ है। डीग जिले की पहाड़ी तहसील के कैथवाड़ा निवासी भीम सिंह पुत्र यादराम ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए छापा पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित पिता ने डॉक्टर श्याम बिहारी शर्मा, शमर्थ, आशिष, निश्चेतना, दीपक अग्रवाल, शालिनी, पुष्पेंद्र सहित 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

पिछले साल करवाई थी सर्जरी
भीम सिंह ने बताया कि पिछले साल मई महीने डेढ़ वर्षीय बेटे मयंक के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद उसे 28 मई को कान्ता देवी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने गांठ निकालने के लिए ऑपरेशन की सलाह दी और सर्जरी की। 30 मई को ऑपरेशन के बाद 4 जून को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद बच्चे को लेकर गांव आ गए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube