ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़शहर में रालोपा की विशाल किसान ट्रैक्टर रैली, उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

By Shubh Bhaskar · 19 Jun 2026 · 136 views
पीपाड़शहर में रालोपा की विशाल किसान ट्रैक्टर रैली, उपजिला मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


​पीपाड़शहर। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के बैनर तले शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र बिलाड़ा के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पीपाड़ शहर में विशाल किसान ट्रैक्टर रैली" निकाली। बिलाडा विधानसभा के रामपाल जालखा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजन का हुजूम उमड़ पड़ा। रैली के बाद कार्यकर्ताओं ने उपजिला मजिस्ट्रेट नेमाराम रॉयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।​रैली सुबह 11 बजे जोधपुर रोड स्थित सिन्धी समाज भवन स्थित रालोपा के पास मूंदड़ा सर्किल से शुरू हुई। ट्रैक्टरों पर सवार होकर आए सैकड़ों किसानों और रालोपा कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची जहां कार्यकर्ताओं ने घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया।
​सौपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि
​रालोपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपजिला मजिस्ट्रेट नेमाराम रॉयल को ज्ञापन दिया, जिसमें मुख्य मांगो में कमरतोड़ महंगाई और बढ़ती बेरोजगारी पर अंकुश लगाने की मांग साथ ही क्षेत्र में गहराते पेयजल संकट को दूर करने और अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग। किसानों के लिए खाद और बीज की समय पर व पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना, स्थानीय वाहनों को टोल टैक्स से पूरी तरह मुक्त करने की मांग,सरकारी विभागों में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर मांग की गई।​प्रदर्शन के दौरान रालोपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश मुंडेल ने कहा कि यह लड़ाई आम आदमी के हक और अधिकारों की है। क्षेत्र की जनता पानी, बिजली और खाद-बीज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्रस्त है। उन्होंने कहा कि रैली में उमड़ी यह भारी भीड़ इस बात का सबूत है कि जनता रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की नीतियों में विश्वास रखती है और आने वाले समय में उनके हाथों को और मजबूत करेगी।
​इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक, किसान और रालोपा के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube