भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
By Shubh Bhaskar ·
13 Jun 2026 ·
56 views
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर*
# सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
*भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर*
# सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
राकेश जैन/ राजस्थान उदयपुर
*उदयपुर, 12 जून 2026* अंतरराष्ट्रीय मानवतावादी संस्था भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर के त्रैवार्षिक निर्वाचन शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर (सिटी) एवं निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
साधारण सभा में चेयरमैन पद हेतु श्री सुरेश सिसोदिया ने श्री गजेन्द्र भंसाली के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने समर्थन किया। निर्वाचन अधिकारी द्वारा अन्य किसी नामांकन अथवा प्रस्ताव की मांग किए जाने पर कोई अन्य नाम प्रस्तुत नहीं हुआ। इस पर श्री जितेन्द्र ओझा ने श्री गजेन्द्र भंसाली को सत्र 2026-2029 के लिए निर्विरोध चेयरमैन निर्वाचित घोषित किया। इस घोषणा का उपस्थित सदस्यों ने जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया।
इसके पश्चात वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए। इस दौरान डॉ. विवेक वशिष्ठ एवं श्री सुरेश सिसोदिया ने सुझाव दिया कि नव-निर्वाचित चेयरमैन को संपूर्ण कार्यकारिणी के गठन हेतु अधिकृत किया जाए। सभा में उपस्थित 100 से अधिक सदस्यों ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव का समर्थन किया तथा चेयरमैन श्री गजेन्द्र भंसाली को नई कार्यकारिणी के गठन हेतु अधिकृत किया। नई कार्यकारिणी में दो उपाध्यक्ष, एक मानद सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-सचिव, पांच कार्यकारिणी सदस्य एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के दस संयोजकों का चयन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में मानद सचिव श्री सुनील गांग ने पिछली बैठक की कार्यवाही (मिनट्स) का वाचन किया। चेयरमैन श्री गजेन्द्र भंसाली ने वर्ष 2022 से 2026 के दौरान जिला शाखा द्वारा संचालित सेवा गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपस्थित सदस्यों ने इन सेवा कार्यों को अभूतपूर्व बताते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि इन सभी उपलब्धियों में रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
कोषाध्यक्ष श्री राकेश बापना ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मानद सचिव श्री सुनील गांग ने किया तथा उपाध्यक्ष श्री नक्षत्र तलेसरा ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री गजेन्द्र भंसाली ने सिटी सेंटर स्थित *स्वतंत्रता सेनानी भूरेलाल बया रेडक्रॉस भवन* के निर्माण एवं विकास कार्यों की प्रगति से सदन को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि विधायक श्री ताराचंद जैन द्वारा भवन निर्माण हेतु विधायक मद से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही अनेक आजीवन सदस्यों द्वारा भवन निर्माण के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई, जिससे कुल सहयोग राशि लगभग 80 लाख रुपये तक पहुँच गई है।
निर्वाचन अधिकारी श्री जितेन्द्र ओझा ने रेडक्रॉस भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एवं सुसज्जित बनाने पर बल दिया तथा संगठन से अधिकाधिक युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।
अंत में मानद सचिव श्री सुनील गांग ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ सभा का समापन हुआ।