ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ

By Shubh Bhaskar · 11 Jun 2026 · 278 views
पीपाड शहर में पीएम मोदी के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर नोक्सापीर दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन की मांगी दुआ


​पीपाड शहर।नवरत्न औझा।​भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हमीद मेवाती के निर्देशानुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पीपाड शहर में नोकसापीर दरगाह में विशेष चादर पेश की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी आयु, उत्तम स्वास्थ्य तथा देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। ​दरगाह के जाकिर साहब की कियादत में आयोजित इस विशेष दुआ कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी सिकन्दर बक्स ने किया। कार्यकर्ताओं ने पूरी अकीदत के साथ दरगाह शरीफ पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए।​ज़ियारत एवं दुआ कार्यक्रम के पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के सफलतम कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों और नीतियों को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।​इस कार्यक्रम में रफीक खोखर, सलाम कुरैशी, आमदीन सिंधी, रमजान खा, सरपंच आबिद अली, हकीम खा सिंधी, मोहम्मद आसिफ, रजा अली, कानाराम कच्छावाह, छोटू खा, असलम सिलावट, अयूब भाई मिस्त्री, फिरोज कुरेशी, जाबिर कुरैशी, अरसद कुरेशी, शोएब कुरैशी, अब्दुल मनान कुरैशी सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube