सिंहारा चौराहा, कालपी: बड़े मंगलवार पर भाजपा नेता रोहित राज प्रजापति ने कराया विशाल भंडारा, उमड़े श्रद्धालु*
By Shubh Bhaskar ·
04 Jun 2026 ·
11 views
*सिंहारा चौराहा, कालपी: बड़े मंगलवार पर भाजपा नेता रोहित राज प्रजापति ने कराया विशाल भंडारा, उमड़े श्रद्धालु*
*कालपी (जालौन)।* बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर कालपी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिंहारा चौराहा में भाजपा नेता कुं. रोहित राज प्रजापति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह से ही चौराहे पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। बुजुर्गों, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
*आयोजक का उद्देश्य*
आयोजक कुं. रोहित राज प्रजापति ने बताया कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारा, सद्भावना और सामाजिक एकता को मजबूत करना उनका उद्देश्य है।
*ये गणमान्य जन रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में नरेन्द्र पाल सिंह जादौन पूर्व विधायक, अरुण कुमार प्रजापति पूर्व प्रधान सिंहारा, आनंद कुमार राठौर प्रधान प्रतिनिधि, भूपेंद्र कुमार प्रजापति, विमल विकल्प प्रजापति, मोहित प्रजापति, कपूर प्रजापति, संतोष प्रजापति मंडल अध्यक्ष, राघवेंद्र सिंह मंडल अध्यक्ष समेत कालपी क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
इसके साथ ही कालूराम प्रजापति बुंदेलखंड प्रभारी सुभासपा, अनिल प्रजापति संरक्षक, छैदालाल प्रजापति जिला अध्यक्ष, आदर्श प्रजापति, अशोक प्रजापति महामंत्री, विकल प्रजापति प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य, उपेंद्र सिंह राजावत जिला अध्यक्ष सहकार भारती, संतोष प्रजापति गड़गुवा, श्याम करण प्रजापति अध्यक्ष मिनोरा सहकारी संघ समेत अनेक समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।
*भक्तिमय रहा माहौल*
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। क्षेत्रवासियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और जनसंपर्क का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।