ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 23 views
सदस्यता अभियान में रिकॉर्ड बनाने वाले रामपाल चौधरी को प्रदेश भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भाजपा राजस्थान युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा देर रात घोषित की गई नई प्रदेश कार्यकारिणी में भीलवाड़ा के एक युवा चेहरे की एंट्री ने जिले की सियासत में गरमाहट ला दी है। संगठन के प्रति समर्पण और ग्राउंड लेवल पर बेहतरीन काम करने वाले पांसल निवासी व भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रामपाल चौधरी को प्रदेश युवा मोर्चा में सोशल मीडिया सह-प्रभारी जैसी अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा द्वारा इस नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद से ही जिले के युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष का माहौल है। चौधरी को यह बड़ी जिम्मेदारी उनके द्वारा हाल ही में सांगठनिक कार्यों में दिखाए गए उत्कृष्ट प्रदर्शन के पुरस्कार के रूप में मिली है। भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के दौरान चौधरी ने अभूतपूर्व सक्रियता दिखाते हुए अकेले करीब 2500 युवाओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई थी। भीलवाड़ा जिले में स्थानीय विधायकों और जिलाध्यक्ष के बाद सर्वाधिक सदस्य बनाने का यह रिकॉर्ड सीधा रामपाल के नाम रहा था। संगठन ने उनके इसी बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड, युवाओं में मजबूत पकड़ और कम समय में किए गए बड़े काम को देखते हुए उन्हें प्रदेश की मुख्य टीम में प्रमोट कर यह साफ संदेश दिया है कि मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को पार्टी कभी नहीं भूलती है। सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद अब जिले की राजनीति में यह देखना दिलचस्प होगा कि रामपाल चौधरी आगामी दिनों में भाजपा की युवा टीम को डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राउंड लेवल पर किस तरह एकजुट कर आगे बढ़ाते हैं। इधर, नियुक्ति की आधिकारिक खबर मिलते ही पांसल सहित पूरे भीलवाड़ा जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और दिनभर सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत रूप से रामपाल चौधरी को शुभकामनाएं देने वाले समर्थकों का तांता लगा रहा।

More News

इलाज और दवा न मिलने से आक्रोशित पेंशनर्स ने दिया ज्ञापन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
नानन में गौसेवार्थ श्रीमद् भागवत कथा एवं नानी बाई का मायरा आज से, तैयारियां पूर्ण
तपती धूप में मानवता की मिसाल: श्री श्याम कैटर्स ने रेलवे स्टेशन पर पिलाया ठंडा शरबत*
दिनदहाड़े मकान में चोरी, नगदी सहित सामान लेकर फरार हुआ चोर।
केंद्रीय कानून एवं न्याय तथा संसदीय कार्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भीलवाड़ा दौरे पर रहे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने हमीरगढ़ स्थित हवाई पट्टी का निरीक्षण किया। उन्होंने सांसद दामोदर अग्रवाल से हवाई पट्टी के विस्तार और विकास की संभावनाओं पर फीडबैक मांगा।
महिलाओं को स्वच्छता की शपथ दिला कर किया जागरूक
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube