राजस्थान सरकार पशुपालकों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करे – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*
By Shubh Bhaskar ·
23 May 2026 ·
17 views
राजस्थान सरकार पशुपालकों को विशेष राहत पैकेज प्रदान करे – *डॉ. सुरेश चंद शर्मा*
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक डॉ. सुरेश चंद शर्मा ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और पशु चारे की बढ़ती कीमतों को लेकर राजस्थान सरकार से पशुपालकों के लिए विशेष राहत पैकेज जारी करने की मांग की है।
डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पशुपालन मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती गर्मी के कारण पशुओं के चारे के दामों में भारी बढ़ोतरी हो गई है, जिससे पशुपालकों के सामने पशुओं का पालन-पोषण करना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान जैसे कृषि एवं पशुपालन प्रधान राज्य में लाखों परिवार दुग्ध उत्पादन एवं पशुपालन पर निर्भर हैं, ऐसे में सरकार को इस गंभीर समस्या पर तत्काल प्रभाव से कदम उठाने चाहिए।
उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर चारे से भरी गाड़ियां भेजी जाएं तथा तहसीलदार एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद पशुपालकों को चारा वितरित किया जाए, ताकि पशुओं को भूख और गर्मी से बचाया जा सके।
डॉ. शर्मा ने कहा कि किसानों एवं पशुपालकों की समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए संबंधित विभाग को पर्याप्त मात्रा में पशु चारा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए जाने चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार जल्द ही पशुपालकों को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।