ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में श्री राम महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

By Shubh Bhaskar · 23 May 2026 · 13 views
श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर में श्री राम महायज्ञ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-जयपुर- जयपुर विद्याधर नगर सेक्टर-8 स्थित श्री पापड़ वाले हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित श्री राम महायज्ञ के पांचवें दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
इस अवसर पर त्रिवेणी धाम के संत संत राम रिछपाल दास जी महाराज भी यज्ञ स्थल पर पधारे तथा यज्ञ यजमानों को आशीर्वाद प्रदान किया। यज्ञ समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने संत श्री का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया।
मंदिर महंत महामंडलेश्वर श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य, यज्ञ आचार्य पंडित सतीश शास्त्री एवं श्री राम यज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार गुप्ता की उपस्थिति में लगभग 225 जोड़ों ने 10 लाख से अधिक आहुतियां देकर धर्म और संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
महायज्ञ में दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। भक्तों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर यज्ञ भगवान के दर्शन किए तथा धार्मिक वातावरण में भक्ति रस का आनंद लिया।
यज्ञ समिति के प्रवक्ता मीठा लाल समोता ने बताया कि विभिन्न मंदिरों से महंत, महामंडलेश्वर एवं संतजन लगातार यज्ञ में पहुंचकर प्रवचन और आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं। वहीं समिति के महामंत्री ललित अग्रवाल ने जानकारी दी कि आगंतुक श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की विशेष व्यवस्था भी की गई ।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube